06

Marriage certificate

आयुष्मान ने अमीरा का हाथ पकड़ कर उसे खड़ा किया, क्योंकि वो सच में इस हालत में नहीं थी। उसने एक लड़की से कहकर वापस एक बार अमीरा को चेक करवाया, और उन्हें पता चला कि सच में अमीरा का बीपी बहुत हाई था। उसे वहीं पर एक बार फिर से ड्रिप लगाई गई, जिससे वो थोड़ी ठीक रहे। कुछ दवाइयां दी गईं। करीब एक-डेढ़ घंटा अमीरा को यहीं पर हो गया।

जब वो कुछ ठीक हुई, तो आयुष्मान उसे वहां से लाकर वापस गाड़ी तक छोड़ा था। वो लोग उसके पीछे ही थे कि कहीं अमीरा को कुछ हो ना जाए, क्योंकि उसकी तबीयत सच में ठीक नहीं थी। जब अमीरा की गाड़ी उसके मेंशन के अंदर एंटर हुई, तब जाकर आयुष्मान की गाड़ी उसकी गाड़ी के पीछे से हटी थी।

Write a comment ...

Write a comment ...

‘ thoughter ’

Pro
Love the book , Skip the author

Pinned