
हैदराबाद , त्रिकाल मेंशन -
विश्वास जी वैसे ही बोल रहे थे “ हमेशां वो किया जो आप चाहती थी, जो आपके लिए सही था, जो आप कर सकती थी। हमने कभी आपको मुश्किल में नहीं डाला, हमने कभी आपको परेशान करने की कोशिश नहीं की। पर आपने क्या किया? पूरी तरह बर्बाद करके रख दिया हमें। पहले हमसे हमारी बीवी छीनी, फिर हमसे हमारा बेटा छीन लिया। आपके उसी बेटे ने हमारा अभय हमसे छीन लियाऔर अब आपने हमसे हमारे दोनों पोते छीन लिए।








Write a comment ...