मुंबई
शिद्दत ने प्यार से मुस्कुराते हुए आँखों से इशारा करते हुए कहा, “उसने मुझसे कहा। वो तुमसे बहुत प्यार करती है। मतलब करती नहीं है… करती थी। अब तो वो आदि से प्यार करती है। पर वो कहती है कि वो तुमसे बहुत प्यार करती थी। पर जब तुम्हारी आँखों में मेरे लिए प्यार देखा… और जब उसे पता था कि तुम्हारी जिंदगी में एक बीवी भी है… और जब तुम उसके सामने मेरा ज़िक्र करते थे… तो वो हमेशा ये सोचती थी कि उसकी लाइफ में भगवान ने अनफेयर किया कि उसे तुमसे प्यार हुआ और ऊपर वाले ने तुम्हारी लाइफ में मुझे लिख दिया।”







Write a comment ...