
मुंबई, शिमला मेंशन -
रौनक की नजरों में सवाल आए थे, और शिद्दत ने एक नफरत के साथ कहा"बहुत साल पहले मैंने ये फैसला लिया था कि मैं किसी से बदला नहीं लेना चाहती, मैं किसी से नफरत नहीं करना चाहती, मैं अपनी बच्ची को सुरक्षित रखना चाहती हूं। पर ये जानने के बाद कि मंदिरा ने मेरे बच्चे को मारने की कोशिश की, मेरा बच्चा इतने सालों तक उसकी वजह से तड़पता रहा, और अब भी मंदिरा मेरी औलाद को खत्म करना चाहती है, उनकी जिंदगी में नफरत घोलना चाहती है... तो मैं उसे छोडूंगी नहीं!











Write a comment ...